Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Those who dump garbage in the river are not well

नदी में कूड़ा डालने वालों की खैर नहीं

Tue, 03 Mar 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Those who dump garbage in the river are not well
साहिया में नदी में कूड़ा डालने वालों की सूची तैयार करते तहसील कर्मचारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
अमलावा नदी में कूड़ा और गंदगी डालने वालों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। तहसील प्रशासन ने साहिया बाजार क्षेत्र में अमलावा नदी में कूड़ा डालने वाले करीब 20 दुकानदारों को चिह्नित किया है। जल्द ही इन सभी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि तहसील प्रशासन को लंबे समय से अमलावा नदी में कूड़ा डालने की शिकायत मिल रही थीं। इस पर सोमवार को तहसील की टीम ने नदी का निरीक्षण किया। उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा ने बताया कि साहिया पुल के पास नदी को कूड़ा डालकर खासा नुकसान पहुंचाया गया है। नदी में जगह-जगह कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं। इस पर टीम ने 20 ऐसे दुकानदरों और होटलों की सूची तैयार की है जो दुकानों से निकलने वाले कूड़े को सीधे नदी में डंप कर रहे हैं। उपनिरीक्षक ने कहा कि अमलावा नदी के पानी का इस्तेमाल कई इलाकों में लोग पीने के लिए करते हैं। ऐसे में नदी में कूड़ा करकट से बीमारियां फैलने का अंदेशा तेजी से बढ़ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूची को एसडीएम को सौंप कर दुकानदारों के खिलाफ चालानी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नदियों को स्वच्छ बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। टीम में कनबुआ के उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा, समाल्टा के उपनिरीक्षक सुखदेव जिनाटा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed