{"_id":"64ceadea5326f2ff03062a8a","slug":"those-who-do-not-give-revenue-fed-air-of-lockup-dehradun-news-c-5-drn1037-216932-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राजस्व नहीं देने वालों को खिलाई हवालात की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राजस्व नहीं देने वालों को खिलाई हवालात की हवा
विज्ञापन
जिले में राजस्व के बकायेदारों को इन दिनों हवालात की हवा खाने को मिल रही है। टीम लगातार ऐसे लोगों को पकड़कर हवालात में बंद कर रही है। इसके बाद उनसे लाखों रुपये का बकाया वसूल किया जा रहा है।
डीएम सोनिका ने पिछले दिनों बकायेदारों से वसूली का अभियान शुरू किया था। सदर क्षेत्र में अभियान एसडीएम नरेश चंद दुर्गापाल और तहसीलदार सदर मोहम्मद शादाब की अगुवाई में चल रहा है। इसके तहत खनन के बकायेदार महेंद्र बिष्ट, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के बकायेदार घनश्याम सिंह निवासी छमरौली और फुलेत निवासी वीर सिंह को हवालात में बंद किया गया। इनसे क्रमश: 22.90 लाख, 9.42 लाख और 2.20 लाख रुपये वसूल किए गए। यूको बैंक के बकायेदार चंद्रप्रकाश बडोला से 2.86 लाख, पीएनबी के बकायेदार राजीव गुप्ता से 6.93 लाख में से दो लाख वसूले गए। स्टांप के बकाएदार संजीव जेठी से 26 लाख रुपये की वसूली होनी थी। इसके लिए उसकी कुर्की के आदेश हुए और उसे हवालात में बंद किया गया। आठ लाख रुपये नकद और 18 लाख का चेक लेकर छोड़ दिया गया। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि यह अभियान अभी जारी हरेगा।