फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Those in power are busy filling their friend's coffers

दोस्त का खजाना भरने में लगे हैं सत्ताधारी : कन्हैया

Mon, 13 Apr 2026 03:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Those in power are busy filling their friend's coffers
युवा कांग्रेस ने बाबा भीम राव आंबडेकर की 135वीं जयंती पर देहरादून में जय भीम, जय हिंद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार सचिव वैभव वालिया और संचालन मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य वक्ता एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि सत्ताधारी नारा देश का दे रहे हैं लेकिन खजाना दोस्त का भरने में लगे हैं। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही है, जबकि सरकार केवल ध्यान भटकाने की राजनीति में लगी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज देश में सामाजिक न्याय और बराबरी के सिद्धांतों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर ही देश को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान हर नागरिक को अधिकार देता है, लेकिन आज उन अधिकारों को सीमित करने की साजिश हो रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और कांग्रेस पार्टी इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि चुप न बैठें, बल्कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएं। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मंत्र आज पहले से ज्यादा प्रासंगिक है।इस दौरान विधायक रवि बहादुर, युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर गोगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed