{"_id":"86f4797f11b316f3b2028067af67fd57","slug":"this-year-is-lucky","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए शुभ होगा नव संवत्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो इसलिए शुभ होगा नव संवत्सर
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 18 Jan 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 1947 में देश आजाद हुआ था। उस वर्ष का पंचांग आने वाले नव वर्ष संवंत्सर से काफी मिलता जुलता होगा।
विज्ञापन
देश के लिए शुभ
1947 की भांति नए पंचांग में भी 53 बुधवार पड़ेंगे जो बीच के वर्षों में कभी नहीं पड़े। संवत् के राजा और मंत्री दोनों पदों पर चंद्रमा आसीन होंगे। परिणामस्वरूप आने वाले नव संवत्सर को देश के लिए शुभ माना जा रहा है।
पढ़ें, मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेने पहुंचे कई बुजुर्ग
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुल मिलाकर 60 संवत् हैं जो एक के बाद एक आते रहते हैं। 60 वर्ष बाद उसी नाम का संवत् आता है जो 60 वर्ष पहले था। 60 संवतों में से 20-20 संवत् अनादि देव ब्रह्मा, विष्णु और महेश के पास हैं। पिछले 20 वर्षों से विष्णु के संवत् चल रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें, नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव
मार्च में आ रहा नव संवत्सर 2071 शिव संवतों की शुरूआत करेगा। इसी के साथ शिवविंशति प्रारंभ हो जाएगी। भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार वर्ष 1947 और वर्ष 2014 में काफी समानता होगी। अनेक मुहूर्त उसी भांति पड़ रहे हैं, जैसे सन् 47 में पड़े थे।
पढ़ें, निहारिका के टैंलेट को निहारेगा पूरा देश
वर्ष के राजा और मंत्री पद पर प्रेम के देवता चंद्रमा का अधिकार होगा। उत्तरी भारत चूंकि भगवान शिव की कर्मभूमि रहा है, अत: इस भूभाग में और भी खुशहाली के आसार हैं।