फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   This Tree Stop Climate change

जलवायु परिवर्तन को रोकने में कारगर साबित होगा यह पेड़, बंजर भूमि को भी कर देगा आबाद

Mon, 26 Feb 2018 11:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंतनगर Updated Mon, 26 Feb 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
This Tree Stop Climate change
Jamaican cherry

दुनिया भर में चिंता का सबब बने जलवायु परिवर्तन की समस्या हल करने में यह पेड़ कारगर साबित होगा। जमैका चेरी वैज्ञानिक नाम मुटिंयागिया कैलाबरा है, जो एलाओकार्पेसई परिवार का सदस्य है।

विज्ञापन


जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी अमित पुरोहित ने इस पौधे को लाने के साथ ही कुछ पौधों को उगाकर देखा गया है। रविवार को इस पौधे को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता को समर्पित किया है।
विज्ञापन


जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के अमित पुरोहित का कहना है कि इस वृक्ष को जंगलों में लगाने से विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी भोजन की तलाश में शहर में नहीं जाएंगे। यह पेड़ बारहमास मीठा फल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फल में पाए जाते हैं कई तत्व और विटामिन

This Tree Stop Climate change
Jamaican cherry

इसका स्वाद अंजीर फल की तरह होता है। इसके अलावा यह वृक्ष काफी कम समय में 25 से 40 फुट का हो जाता है। इस वृक्ष को लगाने से जलवायु में होने वाले हानिकारक परिवर्तन में विराम लगेगा।

संस्थान के निदेशक डॉ. एमके नौटियाल ने इस वृक्ष को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। संस्थान में इसकी नर्सरी तैयार की जा रही है। जल्द ही जैव प्रौद्योगिकी विभाग इस वृक्ष प्रदेश की बंजर भूमि और जंगलों को आबाद करने का प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। इसे किसी भी भूमि पर आसानी से उगाया जा सकता है।

फल में पाए जाते हैं कई तत्व और विटामिन
डॉ. एमके नौटियाल ने बताया कि पौष्टिकता से भरपूर जमैका चेरी का उपयोग दुनिया के विभिन्न देशों में शरीर की आंतरिक सुरक्षा के लिए किया जाता है। इसका फल का आकार ब्लू बेरी की तरह होता है। यह पहले हरे, बाद में पीले रंग का रसीला फल बन जाता है। इसके फल में कई तत्व और विटामिन पाए जाते है। इसकी पत्तियों को चाय के साथ मिलाकर पीने से दिल की बीमारी, माइग्रेन और सिर दर्द नहीं होता है। फल का निरंतर उपयोग करने से मधुमेह की बीमारी पर भी नियंत्रण रहता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed