फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   This time the expectation of Chardham Yatra is high, the examination of the administration is tough

उत्तराखंड : इस बार चारधाम यात्रा से उम्मीद बड़ी, प्रशासन की परीक्षा कड़ी, प्रबंधन रहेगा चुनौती

Sun, 03 Apr 2022 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 02:05 AM IST
सार

तीन मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। छह मई को केदारनाथ धाम और आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट विधि विधान से खुल जाएंगे। पिछले दो साल से कोविड महामारी के कारण चारधाम यात्रा का संचालन प्रभावित रहा, लेकिन इस बार तीर्थ यात्रियों के काफी संख्या में पहुंचने की संभावना है। एक माह पहले से होटलों की बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
This time the expectation of Chardham Yatra is high, the examination of the administration is tough
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण थमने के बाद इस बार चारधाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। जाहिर है कि ऐसे में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने, ठहरने, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, पानी की व्यवस्था करने में सरकार की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


तीन मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। छह मई को केदारनाथ धाम और आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट विधि विधान से खुल जाएंगे। पिछले दो साल से कोविड महामारी के कारण चारधाम यात्रा का संचालन प्रभावित रहा, लेकिन इस बार तीर्थ यात्रियों के काफी संख्या में पहुंचने की संभावना है। एक माह पहले से होटलों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह में बुकिंग फुल हो चुकी है। चार अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो रही है। वहीं, केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं। सरकार के सामने पुनर्निर्माण कार्य जारी रखने के साथ चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं करने की दोहरी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यात्रा के दौरान सड़क कटिंग के कार्य के चलते यात्री वाहनों को नहीं रोका जाएगा। तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की व्यवस्था रहेगी। जिसमें यह तय किया जाएगा एक दिन में कितने लोग यात्रा कर सकते हैं। यात्री वाहनों को जीपीएस सिस्टम से ट्रेक किया जाएगा। सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं।

चारधाम की सभी तैयारियां जोरों पर हैं। केदारनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम और जिला प्रशासन के माध्यम से तीर्थ यात्रियों को ठहराने के लिए टेंट की व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं, केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य पांच मई तक किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदारों को हेलीकाप्टर से निर्माण सामग्री पहुंचाने और श्रमिक बढ़ाने को कहा गया है।
- दिलीप जावलकर, सचिव पर्यटन

केदारनाथ में ध्यान गुफा के लिए मई व जून की बुकिंग फुल

This time the expectation of Chardham Yatra is high, the examination of the administration is tough
केदारनाथ में ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

आगामी 6 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में ध्यान गुफा के लिए मई और जून महीने की बुकिंग मिल चुकी हैं। 2018 में निर्मित इस गुफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साधना कर चुके हैं। इस यात्राकाल में जीएमवीएन केदारनाथ में निर्मित दो अन्य गुफाओं का भी संचालन करेगा। 

केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ दुग्ध गंगा के समीप 2018 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने ध्यान गुफा का निर्माण किया था। लगभग आठ लाख की लागत से बनी इस गुफा का यात्राकाल में गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संचालन किया जा रहा है। इस वर्ष 6 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए निगम को ध्यान गुफा की बुकिंग मिलनी शुरू हो गई हैं। 

अधिकारियों के अनुसार 7 से 31 मई तक बुकिंग मिल चुकी हैं, जबकि जून के लिए अधिकांश ऑनलाइन बुकिंग मिल गई है। इस बार ध्यान गुफा में साधना के लिए साधकों को जीएसटी सहित तीन हजार रुपये खर्च करने होंगे। जीएमवीएन की टीम धाम जाकर वहां बेस कैंप का स्थलीय जायजा लेगी। साथ ही ध्यान गुफा व अन्य दो गुफाओं का निरीक्षण किया जाएगा। 

केदारनाथ यात्रा में मई और जून के लिए ध्यान गुफा की बुकिंग फुल हो चुकी है। इस वर्ष केदारनाथ में दो अन्य गुफाओं का भी संचालन किया जाएगा, जिसके लिए जरूरी इंतजाम इस माह के आखिरी तक पूरे कर दिए जाएंगे। जल्द ही निगम की टीम केदारनाथ धाम पहुंचकर तैयारियां शुरू करेगी। 
- सुदर्शन सिंह खत्री क्षेत्रीय प्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed