फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   This Runner name entered in Limca Book of Records for kedarnath disaster affected

केदारनाथ आपदा में 300 किमी मैराथन से की थी प्रभावितों की मदद , लिम्का बुक में दर्ज हुआ नाम

Sun, 10 Mar 2019 11:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Mar 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
This Runner name entered in Limca Book of Records for kedarnath disaster affected
केदारनाथ आपदा में मैराथन से प्रभावितों की मदद करने पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पिलखोली निवासी मैराथन धावक चंदन सिंह नेगी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। चंदन सिंह ने अपने चार साथियों के संग 2013 में केदारनाथ में आई भीषण आपदा के प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता जुटाने को पिछले साल रानीखेत से केदारनाथ तक 300 किमी की मैराथन दौड़ पूरी की। आपदा प्रभावित दियोली वरम की विधवा महिलाओं के लिए 2.10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी एकत्रित की थी।

विज्ञापन


चंदन सिंह नेगी यहां पिलखोली गांव निवासी हीरा सिंह नेगी के पुत्र हैं। वर्तमान में वह गुरुग्राम हरियाणा स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। चंदन ने बताया कि 2014 में उन्हें केदारनाथ में भीषण प्राकृतिक आपदा और वहां हुए नुकसान का पता चला।
विज्ञापन


तभी से वह प्रभावितों के लिए कुछ करना चाहते थे। 2018 में सुलभ इंटरनेशनल एनजीओ से उनका संपर्क हुआ। सुलभ ने दियोली वरम गांव को गोद भी लिया है। आपदा से दियोली में सबसे अधिक नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव के कई पुरुषों ने बाढ़ में अपनी जान गवां दी थी। सुलभ के माध्यम से उन्होंने अपने दिल्ली  एनसीआर स्थित चार साथियों राजन कचरू, रविंद्र रावत, विकास कौल और अशोक सुयाल के साथ पिछले साल 20 मई को रानीखेत से केदारनाथ के लिए मैराथन शुरू की।

कुल 300 किमी की मैराथन दौड़ उन्होंने पांच दिनों में पूरी की। इसके अलावा लोगों से प्रभावितों के लिए 2.10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी एकत्रित की। बता दें कि चंदन सिंह नेगी 2011 से विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन में भाग ले चुके हैं।

वह फ्रांस, सिंगापुर, थाइलैंड, दिल्ली, चेन्नई और मुंबई में भी मैराथन में प्रतिभाग कर चुके हैं। 2017 में उन्होंने अपने साथियों के साथ रानीखेत से नैनीताल तक मैराथन पांच घंटे में पूरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed