फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   This festival of Uttarakhand gives the message of love for nature and environmental protection to the world: Rekha

उत्तराखंड का यह पर्व विश्व को प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का देता है संदेश : रेखा

Sun, 15 Mar 2026 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
This festival of Uttarakhand gives the message of love for nature and environmental protection to the world: Rekha
- बच्चों संग रेखा आर्या ने मनाया फूलदेई पर्व
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड का पारंपरिक लोक पर्व फूलदेई खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने राजकीय आवास पर कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं और नन्हें बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान बच्चों ने फूल अर्पित कर लोक परंपरा को जीवंत किया और पर्व की खुशियां साझा की। उन्होंने कहा, उत्तराखंड का यह पर्व विश्व को प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा, फूलदेई उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व सर्वे भवंतु सुखिन: की भावना के साथ सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश देता है। यह पर्व देवभूमि के लोगों की प्रकृति, पर्यावरण व फूल-पौधों के प्रति विशेष श्रद्धा और जागरूकता का भी प्रतीक है। आज जब पूरी दुनिया पर्यावरण संकट का सामना कर रही है, ऐसे समय में फूलदेई जैसे पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed