फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Third snowfall of the season in high altitude areas

Dehradun News: चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का तीसरा हिमपात

Thu, 22 Feb 2024 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Third snowfall of the season in high altitude areas
चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। करीब आधे घंटे तक बर्फबारी हुई। मौसम पूरी तरह बदल गया। पहाड़ एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए। सतह पर करीब तीन इंच बर्फ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। चकराता का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बर्फबारी से स्थानीय बागवानों और किसानों को बड़ी राहत मिली है। फलदार पेड़ों का चिलिंग पूरा होने से पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


चकराता में बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। सोमवार की रात को तेज बारिश हुई थी। मंगलवार को भी दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। बुधवार को सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 2.30 बजे ठिठुरन बढ़ने लगी। न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया। दोपहर करीब 3.30 बजे अचानक से बर्फबारी शुरू हो गई। लोखंडी, जाड़ी, कुनैन, अमराड़, झबराड़, मुंडोई, कचाणू, खड़बा, देवबन, मोईला, कनासर आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक बर्फबारी होती रही।
विज्ञापन


घर की छतों, देवदार, बांज, बुरांश के पेड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फबारी की उम्मीद लगाए स्थानीय बागवानों, किसानों, पर्यटन व्यावसायियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। चकराता में अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सेब की पौधे लगाने का सही समय



- बर्फबारी चकराता के सेब बागवानों के लिए वरदान साबित होगी। कोटि निवासी सेब बागवान जगतराम नौटियाल, बुल्हाड़ निवासी विजयपाल सिंह रावत, मुंडोई निवासी कलम सिंह चौहान, खजान सिंह, मेहर सिंह, अतर सिंह आदि ने बताया कि बर्फबारी से सेब के पेड़ों के चिलिंग आवर्स पूरे हो जाएंगे। इससे पड़ों पर अच्छा पुष्पण होगा। मार्च में अच्छे पुष्पण से फलों की पैदावार भी बढ़ेगी। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रमुख डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि यह समय सेब की पौधे लगाने के लिए सही है। बगीचों की भूमि में पर्याप्त नमी होने से पौधे का विकास अच्छा होगा।





कब-कब हुई बर्फबारी



सीजन की पहली बर्फबारी 31 जनवरी, दूसरी चार फरवरी, तीसरी 21 फरवरी को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed