फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Third elephant death in a week in Haridwar forest division Uttarakhand news in Hindi

Haridwar News: हरिद्वार वन प्रभाग में एक हफ्ते में तीसरे हाथी की मौत, लगातार हो रही घटनाओं से उठ रहे सवाल

Fri, 03 Oct 2025 03:26 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,हरिद्वार/लालढांग।
संवाद न्यूज एजेंसी,हरिद्वार/लालढांग। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Oct 2025 03:26 PM IST
सार

हरिद्वार वन प्रभाग में एक सप्ताह में तीसरे हाथी की मौत होने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Third elephant death in a week in Haridwar forest division Uttarakhand news in Hindi
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार वन प्रभाग में एक सप्ताह में तीसरे हाथी की मौत हो गई है। अब लालढांग में मृत अवस्था में हाथी मिला है। लगातार हो रही हाथियों की मौत से सवाल उठ रहे हैं। खानपुर रेंज के बंदरजूड़ के पास 26 सितंबर को मृत हालत में हाथी मिला था। खानपुर रेंज में ही 30 सितंबर को बुग्गावाला रोशनाबाद मार्ग से तीन सौ मीटर अंदर खेत में मृतक हाथी मिला था। प्रथम दृष्टया हाथी की मौत किसान की ओर से खेत पर फसल बचाने के लिए छोड़े गए करंट से हुई थी।

विज्ञापन


इस मामले में वन विभाग की ओर से दो लोगों को केस दर्ज कर जमानत पर छोड़ा गया है। प्रकरण की जांच वन विभाग की ओर से की जा रही है, जिसमें सबूतों के हाथ लगने पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी विभाग कर रहा है। तीसरे हाथी की मौत लालढांग क्षेत्र के पीली पड़ाव पंचायती फोरेस्ट में हो गई।
विज्ञापन


बुधवार की शाम को हाथी मृत अवस्था में मिलने पर ग्राम प्रधान शशि झंडवाल ने श्यामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश शर्मा को दी। मौके पर पहुंचे रेंजर ने उच्चधिकारियों को मामले से अवगत कराया। रेंजर ने बताया कि हाथी की उम्र लगभग तीस वर्ष है। ये मखना हाथी था। जिसका पेट फुला हुआ हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि पेट की बीमारी से हाथी की मौत हुई है। हाथी का पीएम करने के बाद उसे दफन कर दिया गया। इस मौके पर डीएफओ स्वप्निल, डा. अमित ध्यानी, एसडीओ पूनम कैथोला, डीएफओ मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  25 नवंबर को होगा चारधाम यात्रा का समापन, जानिए किन-किन तारीखों पर बंद होंगे धामों के कपाट

जहां हाथी की मौत करंट से हुई, उस क्षेत्र में ऊर्जा निगम की टीम के साथ मिलकर समस्त तार उखाड़ दी गई है। किसानों को भी चेतावनी दी गई है कि विद्युत करेंट खेतों में न छोड़ें। वन कर्मचारियों की गश्त तेज कर दी गई है। उन्हें 24 घंटे क्षेत्र में निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हाथी समेत वन्यजीव सुरक्षित रह सकें। -स्वप्निल, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed