{"_id":"7f1e134921336a65fb2e11472ce547c8","slug":"things-are-stolen-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में छाया चोरों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में छाया चोरों का आतंक
अमर उजाला, गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 24 Aug 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ से लौटे तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने भवनों और प्रतिष्ठानों के ताले टूटने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ताले तोड़कर नकदी और सामग्री की चोरी की गई है।
विज्ञापन
21 अगस्त को केदारनाथ गए तीर्थ पुरोहितों का 10 सदस्यीय दल आपदा से बचे निजी भवनों का निरीक्षण कर शुक्रवार को लौटा। इसमें शामिल तीर्थ पुरोहित व युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश बगवाड़ी ने बताया कि धाम में 90 फीसदी भवनों के ताले टूटे और सामान गायब है।
विज्ञापन
राजेंद्र प्रसाद तिवारी के कमरों से नगदी और किशन अवस्थी का लैपटॉप गुम है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है, जब धाम में फोर्स और काम करने वाले लोगों के सिवाय किसी को जाने की अनुमति नहीं है, तो ताले किसने तोड़े।
विज्ञापन
इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बगवाड़ी ने बताया कि केदारनाथ में घूमते समय हर समय उनके साथ पुलिस मौजूद रही। फिर ऐसे में चोर कैसे भवनों में दाखिल हुए।
उन्होंने बताया कि केदारनाथ में दो लोग ऐसे भी घूम रहे थे, जिनके पास अनुमति नहीं थी। बावजूद इसके पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। उन्होंने बताया कि तीर्थ पुरोहित और व्यापारी इस संबंध में शनिवार को गुप्तकाशी में एसडीएम से मिलेंगे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें