{"_id":"5d7f539a8ebc3e0173476bee","slug":"thieves-stormed-main-branch-of-district-cooperative-bank-police-arrested-hi-tech-thugs-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः जिला सहकारी बैंक की मेन ब्रांच में चोरों ने बोला धावा, पुलिस ने पकड़ा हाईटेक ठग गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः जिला सहकारी बैंक की मेन ब्रांच में चोरों ने बोला धावा, पुलिस ने पकड़ा हाईटेक ठग गिरोह
Mon, 16 Sep 2019 03:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 16 Sep 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हाईटेक ठग
- फोटो : अमर उजाला
कोटद्वार स्थित जिला सहकारी बैंक में रविवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। हालांकि वह कामयाब नहीं हो पाए। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात बदरीनाथ मार्ग स्थित मेन ब्रांच में कुछ अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन
वह एसी काटकर बैंक के अंदर घुसे। बैंक के अंदर लॉकर पर भी कटर मशीन चलाई, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। बैंक अधिकारियों के मुताबिक लॉकर में रखा कैश पूरी तरह सुरक्षित है। जब पैसा हाथ नहीं लगा तो चोर बैंक के अंदर रखी गार्ड की बंदूक ले उड़े। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हाईटेक ठग गिरोह का खुलासा
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने हाईटेक ठग गिरोह का खुलासा किया है। गैंग के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग ने एक सप्ताह में ही नैनीताल और उधमसिंह नगर से एटीएम से एक करोड़ रुपये निकाले हैं। सभी आरोपी कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एएसपी देवेंद्र पींचा और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सिपाही वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उनको यूपी71 एजे 9365 नंबर की बाइक दिखी। शक होने पर जब उसे रोका गया तो आरोपी भागने लगे। इस पर पुलिस ने आरोपियों पकड़ कर पूछताछ की तो गैंग का खुलासा हुआ। गैंग के सदस्य किराए पर एटीएम लेते थे। इसके बाद एटीएम से पैसा निकालने जाते थे। जब पैसे निकलने लगते तो आरोपी ट्रांजेक्शन कैंसल कर पैसे निकलने के स्थान पर अंगुली फंसा के पैसे ले लेते थे। जबकि ट्रांजेक्शन कैंसिल दिखने के कारण बैंक यह राशि खाते में भी वापस कर देते थे। आरोपियों ने नैनीताल और यूएस नगर के एटीएम से करीब एक करोड़ की नकदी पार की है। आरोपियों के कब्जे से 1.36 लाख की नकदी, 61 एटीएम, दो बाइक एक कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
ये हुए गिरफ्तार: किशन कश्यप, रवि कांत, राहुल कन्नौजिया, जीतू यादव निवासी, रामा देवी, रवि कुमार, आशीष उर्फ अमन सेंगर, रोहित, शिवम सभी निवासी चकेरी कानपुर।