फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thieves stole goods and jewelery worth lakhs in two

Dehradun News: दो घरों की खिड़की-ताले तोड़कर लाखों का सामान और गहने चोरी

Thu, 21 Sep 2023 11:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods and jewelery worth lakhs in two
नेहरू कॉलोनी और प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुई घटनाएं, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे
विज्ञापन




राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने लाखों का सामान और गहने चोरी कर लिए। चोरों ने एक घर का ताला तोड़ा तो दूसरे की खिड़की। इन मामलों में नेहरू कॉलोनी और प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घरों के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली हैं।







पति की मौत के पांच दिन बाद महिला शिक्षक के घर हुई चोरी



घटना प्रेमनगर के लोअर कोल्हूपानी की है। यहां ऊषा रतूड़ी का मकान है। गत 13 सितंबर को उनके पति की मृत्यु हुई थी। ऊषा रतूड़ी राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बैल्डोगबी, टिहरी में सहायक अध्यापक हैं। वह गत 18 सितंबर को ड्यूटी पर गई थीं। यहां उनके घर में छोटी बेटी कनिष्का अकेली रहती हैं। कनिष्का 18 सितंबर की रात को अपनी चाची के मकान में सोने चली गईं। सुबह घर आई तो देखा कि मकान की खिड़की टूटी है। अंदर सामान बिखरा हुआ है। पता चला कि चोरों ने बेड में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया है। टिहरी से आने के बाद ऊषा रतूड़ी ने प्रेमनगर थाना पुलिस को शिकायत की। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन








टिहरी गए मेडिकल स्टोर संचालक के मकान से गहने और नकदी उड़ाई



दूसरी घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। यहां एच ब्लॉक में भास्कर सिंह चौहान रहते हैं। उनका क्षेत्र में ही एक मेडिकल स्टोर है। वह मूल रूप से टिहरी जनपद के रहने वाले हैं। पिछले दिनों वह अपने पैतृक गांव गए हुए थे। वहां से गत 17 सितंबर को लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने अंदर लॉकर आदि भी तोड़ दिए। यहां से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए हैं। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed