फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thieves ransacked house in Barotiwala village, stole cash

Dehradun News: चोराें ने बरोटीवाला गांव में घर खंगाला, नकदी चुराई

Fri, 27 Oct 2023 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked house in Barotiwala village, stole cash
चोरों ने बरोटीवाला गांव स्थित एक घर के ताले तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरे घर को खंगाला और सारा सामान इधर-उधर बिखरे दिया। हालांकि, चोर आलमारी का लॉकर नहीं तोड़ सके। जिस कारण जेवर चोरी होने से बच गए। मामले में पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में तैनात पीआरडी जवान अरविंद राठौड़ ने बताया उनका पुश्तैनी घर बरोटीवाला में है। जहां उनके माता-पिता और परिवार के अन्य लोग रहते हैं। बीते बुधवार को परिवार के सभी सदस्य गांव में शाही समारोह में शामिल होने गए हुए थे। शाम सात बजे से रात 10 बजे तक घर बंद था। रात करीब 10 बजे उनका बड़ा भाई प्रवीन राठौड़ घर पहुंचा। मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर सभी कमरों का सामान इधर-उधर फैला था। आलमारी खुली पड़ी थी। भाई ने चोरी की वारदात की जानकारी उन्हें दी। वे घर पहुंचे और 112 नंबर पर चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन




कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी संजय कुमार को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल की वीडियोग्राफी कराने के साथ ही परिवार के लोगों से चोरी की वारदात के बारे में जानकारी ली। अरविंद राठौड़ ने बताया कि चोर करीब 10-15 हजार की नकदी चुरा ले गए। एक आलमारी में जेवर रखे थे, जिसका लॉकर चोर नहीं तोड़ सके। उन्होंने आशंका जताई कि गांव के ही कुछ लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जो नशे के आदी हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed