{"_id":"64f4e745c6a6566f03030ad6","slug":"thieves-broke-locks-of-locked-house-stole-jewelery-and-cash-dehradun-news-c-39-1-sdrn1026-3630-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चोरों ने बंद घर के ताले तोड़े, जेवर और नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चोरों ने बंद घर के ताले तोड़े, जेवर और नकदी चुराई
विज्ञापन
चोरों ने सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर गांव में घर के ताले तोड़कर नकदी और ज्वेलरी उड़ा दी। चोरी हुए सामान की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार शशि देवी शंकरपुर स्थित सिंचाई विभाग के नलकूप के निकट रहती है। वे अक्सर अस्वस्थ रहती हैं, जिसके चलते कुछ दिनों से वे अपने मायके मुजफ्फरनगर गई हुई थी। घर बंद था। बीच-बीच में उनके बड़े भाई मकान देखने आते थे।
रविवार की सुबह पड़ोसियों ने मेन गेट टूटा हुआ देखा। जिस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने यह बात शशि देवी के भाई को बताई। जब वे मौके पर पहुंचे तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर क्या-क्या चुरा ले गए। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।