{"_id":"5ea3d54b8ebc3e905610727f","slug":"thief-entered-cau-secretary-house-but-were-not-successful10","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सीएयू सचिव महिम वर्मा के घर में घुसे चोर, हुए नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सीएयू सचिव महिम वर्मा के घर में घुसे चोर, हुए नाकाम
Sat, 25 Apr 2020 10:19 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा के घर शनिवार तड़के दो चोर घुस आए। उनकी आवाज सुनकर महिम के चाचा उठकर बाहर आए तो उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वे भाग निकले।
महिम वर्मा ने बताया कि घटना तड़के 3 बजे उनके देहरादून के केवल विहार स्थित आवास की है। दो संदिग्ध व्यक्ति गेट लांघकर घर मे घुस आए। उनके चाचा ने बाहर निकलकर उन्हें पकड़ लिया। इस बीच आवाज सुनकर अन्य सदस्य भी आ गए।
कहा कि पूछताछ की तो उन्होंने सफाईकर्मी होने की बात कही। इस पर सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए उनके चोर होने का अंदेशा जताया तो वे मौका देखकर भाग निकले। महिम ने कहा कि किसी तरह का सामान चोरी नहीं हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।