फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   They used to snatch stolen vehicles, three accused arrested

Dehradun News: चोरी के वाहनों से करते थे छिनैती, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
They used to snatch stolen vehicles, three accused arrested
I
विज्ञापन

IIदो महिलाओं से पटेलनगर क्षेत्र में छीने थे बैग, चोरी के तीन दोपहिया वाहन भी बरामद
I

I
I
Iपटेलनगर क्षेत्र में दो महिलाओं के बैग छीनने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इन घटनाओं को चोरी के वाहनों से अंजाम देते थे। इनके कब्जे से तीन दोपहिया वाहन भी बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। रविवार को चंद्र विहार की रहने वाली पूजा खुराना ने शिकायत की थी कि वह अपने बच्चे को स्कूल से लेने जा रही थीं। कारगी चौक के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में मोबाइल फोन और नकदी रखी हुई थी। इसी तरह रविवार को ही अमन विहार की रहने वाली मुकेश कौर से भी सब्जी मंडी निरंजनपुर में उनका पर्स छीन लिया गया। इसमें एक फोन और कुछ नकदी रखी हुई थी। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी पुलिस आगे बढ़ी। इसके अलावा हाल ही में छिनैती की घटनाओं में शामिल आरोपियों का सत्यापन भी किया गया।
विज्ञापन

I
Iइसी बीच मंगलवार को लालपुल के पास से तीन आरोपियों खुड़बुड़ा मोहल्ला के रहने वाले अश्वनी व आशीष सक्सेना और लोहियानगर निवासी विकास चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से तीन दोपहिया वाहन बरामद हुए। आरोपी नशे के आदी हैं। इसकी पूर्ति के लिए ही इन्होंने इन घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी अश्वनी ने बताया कि उसने आशीष के साथ मिलकर कारगी चौक के पास से राह चलती महिला का पर्स छीना था। उसमें से एक मोबाइल फोन व कुछ पैसे मिले थे। पैसों को उन्होंने खर्च कर दिया था। छिनैती में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को उन्होंने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से चोरी किया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी इन वाहनों को दूसरे राज्यों में बेचने की फिराक में थे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed