फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   They took hostage three laborers sleeping in a room

Dehradun News: मजदूरों को बंधक बनाकर ट्रैक्टर ट्रॉली लूट ले गए बदमाश

Sun, 05 Nov 2023 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
They took hostage three laborers sleeping in a room
Iबदमाशों के पास था तमंचा और धारदार हथियारI
विज्ञापन

Iलूट से पहले बदमाशों ने मजदूरों को चारपाई पर रस्सी से बांधाI
हथियार बंद बदमाशों ने आम के बगीचे में स्थित कमरे में सोए तीन मजदूरों को बंधक बनाकर ट्रैक्टर ट्राॅली लूट कर फरार हो गए। सुबह होने पर वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुलासे के लिए टीमें लगाई गई है।
जानकारी के अनुसार कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ निवासी इश्तिकार ने पंवार मार्केट के समीप आम के बगीचे को ठेके पर लिया हुआ है। जहां बीती शुक्रवार की रात को तीन मजदूर बगीचे में बने कमरे में सोए हुए थे। बगीचा चहारदीवारी के अंदर है। गेट भी लगा हुआ है। श्रमिकों के अनुसार रात करीब 12-1 बजे के बीच 4-5 हथियार बंद बदमाश अचानक कमरे में घुस गए।
विज्ञापन

एक बदमाश के हाथ में तमंचा और दूसरे के हाथों में धारदार हथियार थे। कमरे में दाखिल होते ही बदमाशों ने मजदूरों के मोबाइल छीन लिए। रस्सियों से तीनों को चारपाई पर बांध दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश बगीचे में खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली को लूट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को मजदूरों ने मदद के लिए आवाज लगाई। जिसके बाद लूट की वारदात का पता चला। सूचना पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। मजदूरों से घटना के बारे में जानकारी ली। मजदूर संसारपुर बेहट यूपी के रहने वाले हैं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया चौकी प्रभारी डाकपत्थर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई है। शीघ्र वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed