फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There will be tight security arrangements during the visit of the Vice President

Dehradun News: उपराष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान पुख्ता रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 27 Oct 2023 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
There will be tight security arrangements during the visit of the Vice President
I
विज्ञापन

II- उपराष्ट्रपति के जनपद भ्रमण में लगे सुरक्षाबलाें को उच्चाधिकारियों ने किया ब्रीफ
I
I

I
I- कार्यक्रम स्थल व वीआईपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
I
I
I
I
I
I शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के प्रस्तावित दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस को ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षाकर्मी निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटीस्थल पर पहुंचकर, ड्यूटी के संबंध में अपने प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।

I
Iअपर पुलिस महानिदेशक अपराध और कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने कहा कि ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चेक किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाए। इसके अतिरिक्त ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान अपने साथ लाठी डंडा अवश्य रखें। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह सादे व वर्दी में लगने वाले समस्त पुलिस बल की पहचान कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली भांति ब्रीफ कर लें। वीआईपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीआईपी कार्यक्रम से पूर्व ही संपूर्ण रूट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर मार्ग में हो रहे निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराएं। इस बात को भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि वीआईपी रूट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो।
विज्ञापन

I
I
I
Iब्रीफिंग में पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना दलीप सिंह कुंवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article