फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There will be no shortage of buses to go home on Holi

होली पर घरों को जाने के लिए नहीं होगी बसों की किल्लत

Sun, 06 Mar 2022 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of buses to go home on Holi
होली पर्व पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों को फिलहाल रोडवेज बसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। कारण कि परिवहन निगम होली के पर्व पर अतिरिक्त बसों का संचालन करने के साथ ही तमाम बसों के फेरे बढ़ाने जा रहा है। परिवहन निगम की ओर से होली पर अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जा सके इसके लिए परिवहन निगम की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो होली पर नई दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, लखनऊ जैसे शहरों के लिए साधारण बसों के साथ अधिक वातानुकूलित बसों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि प्रदेश भर में सभी सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने डिपो में खराब खड़ी बसों की मरम्मत कराने के साथ ही बसों का संचालन सुनिश्चित कराएंगे। होली के मौके पर अधिक से अधिक बसों का संचालन कर यात्रियों को आवाजाही की मुसीबतों से बचाया जा सकेगा। साथ ही अधिक से अधिक यात्रियों के सफर करने की वजह से परिवहन निगम को आय में भी इजाफा हो, इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी की जा रही है। परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि होली पर अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ ही तमाम बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही नई दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, लखनऊ जैसे शहरों के लिए साधारण बसों के साथ ही वातानुकूलित बसों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

होली पर्व पर बिना अवकाश लिए गाड़ियों के संचालन पर प्रोत्साहन भत्ता
देहरादून। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि होली के मौके पर अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जा सके और तमाम चालक- परिचालक होली के दिन और उससे पहले और बाद में अवकाश पर न रहे और ड्यूटी दें, इसके लिए चालकों- परिचालकों के साथ संबंधित कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा। प्रोत्साहन भत्ता कितना दिया जाएगा इस संबंध में जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। साथ ही महाप्रबंधक दीपक जैन का यह भी कहना है कि यदि होली के मौके पर बिना अवकाश लिए कोई भी चालक- परिचालक उपस्थित हुआ तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed