फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There will be holiday in schools due to warning and rising water level of rivers

Dehradun News: चेतावनी और नदियों का जलस्तर बढ़ने पर विद्यालयों में रहेगी छुट्टी

Wed, 02 Jul 2025 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
There will be holiday in schools due to warning and rising water level of rivers
Iखंड शिक्षा अधिकारी इस संबंध में कर सकेंगे आदेश
विज्ञापन

I

Iबारिश के दिनों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने उन विद्यालयों में छुट्टी रखने का फैसला लिया है, जो नदी-नालों के पास हैं। जबकि, उन विद्यालयों में भी छुट्टी रहेगी जहां के बच्चे नदी पार कर पहुंचते हैं।I
Iइस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी को आपसी समन्वय से तत्काल अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को आपदा के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को सूचित करना होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि जिले में कई ऐसे स्कूल हैं, जो बरसाती नालों के पास हैं। कई बच्चों को नदी पार कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। बारिश के दिनों में नदी-नालों के उफान पर होने से स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से बारिश की चेतावनी जारी करने और नदियों का जलस्तर बढ़ने पर नदी-नालों के आसपास के विद्यालयों में छुट्टी की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी व उप शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में तत्काल अवकाश घोषित कर सकेंगे।I
विज्ञापन

Iविद्यालयों में जमा न हो पानीI
Iमुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि परिसर में पानी जमा न होने दें। डेंगू की रोकथाम के लिए सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही बच्चों को पूरी आस्तीन की शर्ट व पैंट पहनकर स्कूल आने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआपदा प्रबंधन किट रखना अनिवार्यI
Iसभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि आपदा प्रबंधन किट रखना अनिवार्य है। किट में अग्निशमन यंत्र, रेत से भरी बाल्टी, टार्च, सीढ़ी, रस्सी आदि को निश्चित स्थान पर रखना होगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed