{"_id":"664e8137fea37c192502de64","slug":"there-was-protest-against-burying-the-dead-body-in-vikasnagar-panchayat-agreed-on-written-assurance-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-419328-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में मृतक के शव को दफनाने का हुआ विरोध, लिखित आश्वासन पर मानी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में मृतक के शव को दफनाने का हुआ विरोध, लिखित आश्वासन पर मानी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खुशहालपुर में नशे के तस्करी में संलिप्त एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया गया था। बुधवार को उस परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई। पंचायत का आयोजन करने वाली संस्था ने मृतक का नमाज ए जनाजा पढ़वाने और कब्रिस्तान में शव को दफनाने का विरोध किया। हालांकि, बाद में परिवार के नशे की तस्करी और बिक्री से दूर रहने के लिखित आश्वासन पर शव को दफनाने की अनुमति दी गई।
सामाजिक परिवर्तन संस्था ने ग्राम पंचायत खुशहालपुर में एक परिवार के खिलाफ कड़े निर्णय लिए थे। उस पर नशे की तस्करी और बिक्री का आरोप लगा था। पंचायत ने कहा था कि संबंधित परिवार के सुख-दुख और किसी भी आयोजन में गांव का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होगा। बुधवार को बहिष्कृत परिवार के एक युवक की मौत हो गई। संस्था ने गांव के कब्रिस्तान में शव को दफनाने का विरोध किया। इसके बाद मृतक के परिवार, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों ने पंचायत बैठाई। सामाजिक परिवर्तन संस्था के पदाधिकारी शहनवाज खान ने बताया कि मृतक के परिवार ने आगे से नशे की तस्करी या बिक्री जैसी गतिविधियों में शामिल न होने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान सादिक रहमान और अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। बताया कि लिखित आश्वासन पर युवक के शव को दफनाने की अनुमति दी गई।