फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was heavy rain in many parts of the city on Wednesday

Dehradun News: तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव, शिमला बाईपास पर फंसे वाहन

Thu, 26 Sep 2024 04:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
There was heavy rain in many parts of the city on Wednesday
I- पछवादून में लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत तो जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- शिमला बाईपास मार्ग पर करीब एक घंटे तक बनी रही जाम की स्थितिI

शहर कई हिस्सों में बुधवार को तेज बारिश हुई। जगह-जगह जलभराव हो गया। निर्माणाधीन शिमला बाईपास मार्ग पानी भरने से कई वाहन फंस गए। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मार्ग का निर्माण कर रहे कर्मचारियों ने सड़क के किनारे से रास्ता बनाकर यातायात बहाल कराया।

बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद बारिश होने लगी। क्षेत्र के विकासनगर, हबर्टपुर, शिमला बाईपास मार्ग, धर्मावाला, सहसपुर व सेलाकुई में कुछ देर तक तेज बारिश से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सेलाकुई के मेन बाजार से लेकर जमनपुर, हरिपुर खैरी मार्ग, निगम रोड समेत कई इलाको में पानी भर गया। इसी प्रकार की स्थिति विकासनगर के भट्टा रोड, कालेज रोड, सिनेमा गली आदि क्षेत्रों में भी देखने को मिली। निर्माणाधीन शिमला बाईपास मार्ग पर कुल्हाल के पास लगभग दो फीट तक पानी भर गया। मार्ग के दोनों ओर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मार्ग का निर्माण कर रहे कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर यातायात बहाल कराया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई थी। फिलहाल यातयात सुचारू करा लिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी आने वाले एक दो दिनों में बादल-बारिश का मौसम बना रह सकता है।
विज्ञापन




Iगर्मी से मिली राहत तो जलभराव ने बढ़ाई परेशानीI

पिछले कई दिनों से पछवादून में बारिश नहीं हो रही थी। लोग गर्मी और उमस की मार झेल रहे थे। धूप इतनी तेज हो रही थी कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे थे। बुधवार को बारिश से लोगों को राहत तो मिल गई, लेकिन जगह-जगह जलभराव ने क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed