{"_id":"68c1c407df052404b00f3cd9","slug":"there-was-a-promise-of-marriage-and-half-the-cost-of-preparations-but-got-cheated-dehradun-news-c-5-1-drn1081-785691-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शादी का था वादा और तैयारी का खर्चा आधा-आधा...लेकिन हो गया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शादी का था वादा और तैयारी का खर्चा आधा-आधा...लेकिन हो गया धोखा
विज्ञापन
Iदेहरादून की युवती और गुरुग्राम के युवक की साझेदारी नहीं चल सकी
I
Iलड़की वालों ने पटेलनगर थाने में दर्ज करवाया मुकदमाI
Iदेहरादून की लड़की और दिल्ली का लड़का। दोनों शादी के जोड़े मिलाने वाली एक वेबसाइट से संपर्क में आए। आधुनिक सोच के तहत शादी की तैयारी के लिए आधे-आधे खर्चे की साझेदारी पर जिंदगी भर की भागीदारी तय कर ली, लेकिन फिर धोखा हो गया। दोनों की साझेदारी ज्यादा दिन नहीं चली। लड़की वालों का आरोप है कि उन्होंने शादी खर्च की साझेदारी के डेढ़ लाख रुपये लड़के वालों को ट्रांसफर कर दिए थे, लेकिन फिर उनका लालच बढ़ गया। वह और रुपयों की मांग करने लगे। विरोध करने पर रिश्ता तोड़ दिया। अब उनके रुपये भी वापस नहीं कर रहे।I
Iआरोप यह भी है कि आरोपी परिवार शादी टूटने के बाद अलग-अलग नंबरों से मैसेज में गालियां और अश्लील बातें कह रहा है। युवती ने आईएसबीटी चौकी में दहेज निषेध अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी हर्ष अरोड़ा ने बताया कि शिकायतकर्ता युवती की मुलाकात गुरुग्राम के रहने वाले एक शख्स से ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये हुई थी। दोनों एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके परिवारों के बीच बातचीत के बाद शादी तय हो गई। खास बात यह थी कि दोनों परिवारों ने तय किया कि शादी का पूरा खर्च दोनों पक्ष आधा-आधा वहन करेंगे। इसी समझौते के तहत युवती ने अग्रिम भुगतान के तौर पर दो किस्तों में कुल डेढ़ लाख रुपये लड़के के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे।
I
Iसब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन आरोप है कि कुछ समय बाद युवक और उसके पिता ने अचानक अपनी बात से पलटना शुरू कर दिया। उन्होंने पुरानी सोच के तहत दहेज की मांग शुरू कर दी। सामान लिया व रुपयों की मांग भी करने लगे। युवती ने और रुपयों की मांग मानने से इन्कार कर दिया तो रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि लड़के वालों ने आश्वासन दिया था कि उसके दिए हुए रुपये वापस कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टा रुपये वापस मांगने पर गालियां और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद अलग-अलग नंबरों से अश्लील मैसेज आने लगे। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।I