फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was a lot of excitement in the story about Shri Krishna's birth anniversary.

Dehradun News: कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम

Mon, 13 Apr 2026 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of excitement in the story about Shri Krishna's birth anniversary.
सेलाकुई। बायाखाला क्षेत्र में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निरंतर जारी है। कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल भक्तिरस में डूबा नजर आया। कथा व्यास प्रभाकरानंद शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब धरती पर पाप और अत्याचार बढ़ गया तब भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना की। मथुरा कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही भक्तों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जन्मोत्सव प्रसंग के दौरान श्रद्धालु झूम उठे और पंडाल में नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की भजन गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कथा के दौरान भक्त ध्रुव की अटूट भक्ति, तपस्या और भगवान के प्रति समर्पण का भी वर्णन किया गया। कथा व्यास ने कहा सच्ची श्रद्धा, धैर्य और भक्ति से भगवान की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। इस अवसर पर राकेश ठेकेदार, मिंटू सैनी, रिंकी देवी, प्रिया रावत, नीना गुप्ता, गौरव राणा, मिट्ठन लाल, जितेंद्र गुप्ता, दीपा रागा, बीना राणा, कुसुम भट्ट, आशा कंडारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed