फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was a fight in a bar, a bullet was fired and the young man got hit when he saw himself surrounded outside

Dehradun News: बार में झगड़ा, बाहर खुद को घिरता देख चलाई गोली युवक को लगी

Sun, 10 Aug 2025 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
There was a fight in a bar, a bullet was fired and the young man got hit when he saw himself surrounded outside
Iराजपुर रोड स्थित एक बार में शुक्रवार देर रात पहले दो पक्षों में झगड़ा और फिर बाहर भी विवाद होने लगा। खुद को घिरता देख युवक ने पिस्तौल से हवाई फायर कर दिया। इसमें एक गोली अनारवाला निवासी संभव गुरुंग के चेहरे पर लग गई। गोली मारने वाला युवक साथियों के साथ वहां से भाग गया जिसे पुलिस ने मुजफ्फरनगर क्षेत्र से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरनगर के साहवली गांव निवासी गौतम अहलावत नाम के इस आरोपी ने पिस्तौल को नहर में फेंक दिया है। आरोपी के एक साथी को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डायवर्जन के पास डिआब्लो बार के बाहर गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां पर संभव गुरुंग नाम का युवक घायल पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे मैक्स अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की। बार और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए गए। जांच के दाैरान पता चला कि संभव गुरुंग अपने 10-12 साथियों के साथ शुक्रवार रात बार में पार्टी करने गया था। वहां पर गौतम अहलावत भी अपने एक दोस्त और युवती के साथ पार्टी कर रहा था। इस दौरान किसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। हाथापाई और गाली गलौज होते देख उन्हें गार्ड ने बाहर कर दिया। गौतम अहलावत अपनी गाड़ी में बैठने जा रहा था कि इसी बीच वह वहां पर गिर गया। उसे संभव और उसके दोस्तों ने घेर लिया। जैसे तैसे गौतम और उसके साथी गाड़ी में बैठ गए। इस पर खुद को घिरता देख गौतम ने गाड़ी से पिस्तौल निकालकर हवाई फायर करना शुरू कर दिया। इसमें एक गोली संभव गुरुंग को लग गई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी गौतम अहलावत को मुजफ्फरनगर बाईपास से गिरफ्तार कर उसकी कार को कब्जे में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी गौतम अहलावत ने ही झगड़ा होने और फिर बचाव में गोली चलाने की कहानी पुलिस को बताई है। इसकी तस्दीक की जा रही है। गौतम ने पुलिस को बताया कि उसने पिस्तौल को रास्ते में नहर में फेंक दिया था। पुलिस इस पिस्तौल को ढूंढने का प्रयास भी कर रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed