फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There should be no inconvenience in the treatment of dengue victims: CDO

डेंगू के मरीजों के इलाज में न हो कोई असुविधा: सीडीओ

Sun, 18 Sep 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने शनिवार को राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण करते हुए अस्पताल प्रबंधन से डेंगू के मरीजों के इलाज में किसी तरह की असुविधा न होने को कहा। साथ ही मरीजों को इलाज और दवाइयों की कमी न होने की हिदायत दी।सीडीओ ने अस्पताल में स्थित डेंगू मरीजों के वार्ड और आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल में उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।

विज्ञापन
There should be no inconvenience in the treatment of dengue victims: CDO

विस्तार

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने शनिवार को राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण करते हुए अस्पताल प्रबंधन से डेंगू के मरीजों के इलाज में किसी तरह की असुविधा न होने को कहा। साथ ही मरीजों को इलाज और दवाइयों की कमी न होने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सीडीओ ने अस्पताल में स्थित डेंगू मरीजों के वार्ड और आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल में उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही डेंगू मरीजों के वार्ड प्रभारी डॉ. मनीष शर्मा से डेंगू मरीजों के बारे में जानकारी ली। मरीजों के लिए उपचार, दवाओं की उपलब्धता और स्टाक आदि का निरीक्षण किया। सीडीओ ने संबंधित चिकित्सक को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार के लिए समुचित सुविधाएं बनाए रखें। डेंगू से संबंधित और भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस बात को गंभीरता से लें।
विज्ञापन

उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य उपचार सुविधा व भोजन आदि के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को असुविधा न हो। इस बात को भी गंभीरता से लेना सुनिश्चित किया जाए। सीडीओ ने आईसीयू और आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों का भी हालचाल जाना, जबकि चिकित्सक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में डेंगू वार्ड में तीन मरीज भर्ती हैं। जिनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। वार्ड में डेंगू मरीजों के लिए सात बेड लगाए गए हैं। जिनमें से चार बेड रिक्त हैं। सीडीओ ने डेंगू मरीजों की प्रतिदिन की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 37 नए मरीज मिले
जिले में शनिवार को डेंगू के 37 नए मरीज मिले, जिनमें चार मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य 33 मरीज अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस वर्ष जिले में अब तक 279 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि सभी डेंगू प्रभावित मरीजों वाले क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नगर निगम कर्मी और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा रोकथाम के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed