{"_id":"65aacef3ccd96d06ef09a687","slug":"there-is-opposition-to-starting-the-road-construction-work-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-332473-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अवशेष के भुगतान से पूर्व सड़क बनाए जाने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अवशेष के भुगतान से पूर्व सड़क बनाए जाने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
Iबांध प्रभावितों ने महाप्रबंधक से की मुलाकातI
बांध प्रभावितों ने अवशेष के भुगतान से पूर्व यमुना पुल से सेवरी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाने का विरोध किया है। शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर बांध प्रभावितों के प्रतिनिधि मंडल ने जल विद्युत निगम के महाप्रबंधक एसके सिंह से मुलाकात कर अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न दिए जाने तक कार्य पर रोक लगाने की मांग की।
लखवाड़ बांध प्रभावित एससी एसटी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान ने कहा कि यूजेवीएनएल ने हाल ही में लखवाड़ बांध जल विद्युत परियोजना में यमुना पुल से सेवरी छानी तक करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया है। बांध प्रभावितों की भूमि उत्तर प्रदेश के समय सिंचाई विभाग ने अधिग्रहित की थी। कई बांध प्रभावितों को अभी तक अवशेष का भुगतान नहीं किया गया है। यदि बगैर भुगतान किए सड़क निर्माण कार्य किया गया, बांध प्रभावित निर्माण कार्य बंद कराने को बाध्य होंगे।
समिति के नेताओं ने एसडीएम कालसी और निगम के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर नई अधिग्रहित होने वाली भूमि का सर्वे और पुरानी संपत्तियों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग दोहराई। इस अवसर पर समिति के महामंत्री स्वराज सिंह तोमर, अमीर सिंह चौहान, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।