फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no sign of a two-storey building buried in the ground, water flowing from above

जमीन में दबे दो मंजिला भवन का नहीं मिल रहा नामोनिशां, ऊपर से बह रहा पानी

Mon, 22 Aug 2022 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
There is no sign of a two-storey building buried in the ground, water flowing from above
बांदल घाटी में सरखेत के अंतिम छोर पर जहां अतिवृष्टि हुई, वहां दोमंजिला घर पूरी तरह मलबे के नीचे दब गया। इसमें पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। इसके ऊपर अतिवृष्टि से बने गदेरे का पानी तेज गति से बह रहा है, जिससे घर का नामोनिशान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम रविवार को कटर और दूसरे उपकरणों से जमीन काटकर घर का पता लगाने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। एनडीआरएफ ने जिला प्रशासन से घटनास्थल तक किसी तरह रास्ता बनाकर खोदाई के लिए पोकलेन मशीन पहुंचाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

सरखेत के बिजेंद्र, कमान, गोपाल सिंह, रणजीत सिंह ने बताया कि जगमोहन और दिनेश दोनों भाई हैं। सरखेत में उनके दोमंजिला घर आसपास थे। घटना वाली रात तेजी से पानी के साथ आए मलबे में एक मकान पूरी तरह दब गया। दूसरे की एक मंजिल नीचे दब गई। जिन्हें मौका मिल सका, उन्होंने बचने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश, उनकी पत्नी सुनीता, बच्चे और मां सोन देई, रमेश सिंह किसी तरह बच निकले। दिनेश, सुनीता और सोन देई को घायल अवस्था में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, रमेश का 15 वर्षीय बेटा विशाल, दिनेश के भाई जगमोहन सिंह, जैंत्वाड़ी टिहरी गढ़वाल से घटना के दिन ही आए उनके साढ़ू राजेंद्र राणा, राजेंद्र की पत्नी अनीता, रमेश के साले सुरेंद्र लापता हो गए। उनका अब तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed