फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   there is no restriction on parking

Dehradun News: लाखों कमा रहे क्रेन वाले, नहीं लग रहा नो पार्किंग पर अंकुश

Mon, 04 Dec 2023 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
there is no restriction on parking
शहर की यातायात व्यवस्था में सबसे बड़ी बाधक यहां की पार्किंग व्यवस्था है। आड़े-तिरछे नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों पर पुलिस कार्रवाई तो करती है, मगर इसका असर शहर में नहीं दिखता। नो पार्किंग से वाहन उठाने के लिए पुलिस पीपीपी मोड पर क्रेन भी चलवाती है। क्रेन संचालक लाखों रुपये कमा रहे हैं मगर इस कार्रवाई के बाद भी शहर की स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन




दरअसल, नो पार्किंग में वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए इसी साल मार्च में पुलिस ने पीपीपी मोड पर क्रेन संचालकों करार किया था। छह क्रेन संचालकों ने नौ क्रेन को संचालित किया था। इन क्रेन से चौपहिया वाहनों को टो कर संबंधित थाने या ट्रैफिक ऑफिस में खड़ा किया जाता है। संबंधित वाहन मालिक से टो चार्ज के साथ-साथ चालान भी वसूला जाता है।
विज्ञापन


यह पूरी रकम 1500 रुपये निर्धारित थी। इनमे से 500 रुपये चालान के रूप में सरकारी खजाने में जाती है। जबकि, एक हजार रुपये क्रेन संचालक के होते हैं। इन क्रेन के माध्यम से मार्च से अक्तूबर तक तकरीबन छह हजार से ज्यादा वाहनों को टो किया था। इस हिसाब से इन क्रेन संचालकों ने तो 50 से 60 लाख रुपये कमा लिए। लेकिन शहर की स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि, अब टो चार्ज को घटाकर 750 रुपये कर दिया गया है। नए टेंडर इसी आधार पर किए गए हैं। लगातार वाहन टो भी किए जा रहे हैं। इसके अलावा हर साल पुलिस कैमरों और ड्रोन से भी नो पार्किंग में चालान करती है। इसी साल काटे गए चालान की बात करें तो इनकी संख्या भी तकरीबन छह हजार से ज्यादा है। बावजूद इसके इस विकराल समस्या का कोई हल नहीं निकल पा रहा है।






प्राइवेट क्रेन से हुए कई विवाद



जब प्राइवेट क्रेन को चलाया गया तो शुरूआत में कई विवाद भी हुए। क्रेन चालक के साथ एक पुलिसकर्मी जरूर बैठा होता है। लेकिन अस्पतालों के बाहर हुई कार्रवाई विवाद का कारण बन गई। चंद मिनट के लिए वाहन बाहर खड़ा कर अंदर गए लोगों के वाहन टो कर लिए जाते थे। कई बार ये विवाद वहीं मौके पर होते थे तो कुछ लोग ट्रैफिक ऑफिस में इस रवैये का विरोध करते थे। हालांकि, अब मौजूदा एसपी ट्रैफिक ने इस मामले में संवेदनशील बनने की हिदायत दी है। लिहाजा अब कुछ दिनों से इस तरह के विवाद सामने नहीं आए हैं।





यहां रहती है क्रेन



आईएसबीटी, मसूरी, आईएसबीटी से मंडी चौक के बीच, घंटाघर, बल्लूपुर, आईटी पार्क, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed