फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no pre-monsoon rain, this is causing extreme heat.

Dehradun News: इस सीजन में तीसरी बार दून का पारा 43 पार

Tue, 18 Jun 2024 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
There is no pre-monsoon rain, this is causing extreme heat.
Iमानसून से पहले जमकर सता रही गर्मी, गर्म हवाओं ने झुलसाया
विज्ञापन

I

I
I

Iदून का अधिकतम तापमान नौ डिग्री इजाफे के साथ पहुंचा 43.1 डिग्रीI

उत्तराखंड में मानसून ने अभी दस्तक नहीं दी है। प्री मानसून की बारिश भी नहीं हो रही है, इससे प्रचंड गर्मी पड़ रही है। देहरादून में इस सीजन में तीसरी बार पारा 43 डिग्री के पार हो गया है। मई से अभी तक कुछ एक दिनों को छोड़ लगातार गर्म हवाएं झुलसा रही हैं। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री इजाफे के साथ 43.1 डिग्री रहा। इससे पहले साल 1902 की चार जून को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रहा था, जो अभी तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।



गर्मी के इस प्रचंड रूप की वजह मौसम वैज्ञानिक प्री मानसून की बारिश का न होना भी बता रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है प्री मानसून की बारिश में आई गिरावट और जलवायु परिवर्तन के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी पड़ रही है। यही वजह है कि दिन के साथ रात को भी गर्म हवाएं खूब झुलसा रही हैं। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (मंगलवार) को भी दून का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। इस सीजन उत्तराखंड की गर्मी ने कई बार नए रिकॉर्ड बनाए। रिकॉर्डतोड़ गर्मी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। जबकि मई में ही दो बार दून का पारा 43 पहुंच गया है। इससे पहले 14 मई को दून का अधिकतम पारा 43 पहुंचा था।
विज्ञापन






Iमैदान से लेकर पहाड़ तक चलेंगी गर्म हवाएंI

प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्साें में आज (मंगलवार) गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर गर्म हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में गर्म हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed