फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is a possibility of light to moderate rain in most

Dehradun News: प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Mon, 24 Jun 2024 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of light to moderate rain in most
Iदून के कुछ क्षेत्रों में भी गर्जन के साथ हो सकती है बारिश, बादल रहने से बनी रहेगी ठंडकI
विज्ञापन




प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी में भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है।



मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पिथौरागढ़ बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, देहरादून, टिहरी एवं पौड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून जिले में मिलाजुला मौसम रहने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 और 30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है। इससे रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में खासतौर पर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को पूर्वानुमान के अनुसार सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


रविवार को देहरादून में बारिश होने से अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 28.2, मुक्तेश्वर में अधिकतम 23.8 और न्यूनतम तापमान 16.4 और नई टिहरी में अधिकत तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iदून में 5.3 एमएम बारिश, कई जगहों पर जलभरावI



रविवार को देहरादून के कई इलाकों में बारिश होने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ। नालियां चोक होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। जिससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में 5.3 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।दोपहर बाद आंधी के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। नालियां चोक होने से कई इलाकों में बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। लक्खीबाग चौकी के सामने जलभराव होने से पानी दुकानों में घुस गया। सर्वे चौक के समीप आईआरडीटी ऑडिटोरियम के मुख्यद्वार पर भी जलभराव हुआ। परेड ग्राउंड और पटेल नगर बाजार क्षेत्र में भी जगह-जगह सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed