फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is a conspiracy against me, if you bring me proof then I will retire: Dushyant Gautam

मेरे खिलाफ हो रहा षडयंत्र, सबूत लाओ तो संन्यास ले लूंगा : दुष्यंत गौतम

Fri, 26 Dec 2025 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
There is a conspiracy against me, if you bring me proof then I will retire: Dushyant Gautam
- लगातार सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से दुखी होकर भाजपा प्रदेश प्रभारी का छलका दर्द
विज्ञापन


- कहा, 47 साल के राजनीतिक, धार्मिक जीवन में कभी चरित्र पर अंगुली नहीं उठी, षडयंत्रकारियों को बख्शेंगे नहीं

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अभिनेत्री उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया में लगाए गए आरोपों से भाजपा प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम आखिर शुक्रवार को सामने आए। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ आपराधिक षडयंत्र हो रहा है। सबूत लाओ तो मैं संन्यास ले लूंगा।
मीडिया में जारी अपनी वीडियो में पार्टी नेता दुष्यंत गौतम ने कहा कि अपने राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक जीवन में 47 वर्ष से लगातार काम कर रहे हैं। अपने नैतिक मूल्यों को, भारतीय जनता पार्टी की प्रमाणिकता को, समाज में बहन-बेटियों की इज्जत को सर्वोपरि मानते हुए काम किया। आज तक जीवन में भी ऐसी घटना नहीं हुई, जिससे मेरे चरित्र पर सवाल उठे हों।
विज्ञापन

दुष्यंत गौतम ने कहा है कि मैं दुखी होकर आपके सामने आ रहा हूं। जिस प्रकार कुछ असामाजिक लोग, गलत प्रवृत्ति के लोग मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, उनको आगाह करना चाहता हूं कि जिस प्रकार मीडिया, सोशल मीडिया में लगातार वीडियो चल रही है। जहां से शुरू हुई हैं, उस व्यक्ति की जांच होनी चाहिए। उससे तथ्य लेने चाहिए। तथ्यों की प्रमाणिकता देखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी प्रदेश प्रभारी गौतम ने वीडियो के माध्यम से कहा है कि वह जांच को तैयार हैं। जो उनकी छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं, उन सबकी जांच की जाएगी। जिस व्यक्ति ने ये षडयंत्र रचा है, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मानहानि का मुकदमा भी करूंगा। मेरे विरुद्ध ऐसा कोई भी सबूत दिखता है तो मैं राजनीतिक व सामाजिक जीवन से संन्यास ले लूंगा, लेकिन ऐसे षडयंत्र जो हमारी बेटी का नाम लेकर बार-बार अपमान करने का काम कर रहे हैं। मां, बहन, बेटियों का भी अपमान है। मेरा भी चरित्र हनन का काम कर रहे हैं। उन्हें कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। मैंने सचिव गृह को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed