फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There are heaps of garbage in Herbertpur, the administration is silent

नागरिकों के जी का जंजाल बन रही हरबर्टपुर में कूड़ा निस्तारण की समस्या

Mon, 22 Aug 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
There are heaps of garbage in Herbertpur, the administration is silent
हरबर्टपुर में घरों से निकलने वाला कूड़ा लोगों और बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। कूड़े का निस्तारण नहीं होने के कारण बाजार से लेकर तमाम मुख्य मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और उनसे उठ रही दुर्गंध नगर क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल कर रही है।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र भेजे जाने वाले हरबर्टपुर नगर पालिका के कूड़े पर एक अगस्त से पाबंदी लगाए जाने के बाद से घरों से निकलने वाले कूड़े को नगर में ही जगह-जगह एकत्रित किया जा रहा है। 20 दिन से चल रही इस प्रक्रिया के कारण नगर के मेन बाजार से लेकर तमाम प्रमुख मार्ग और गली मोहल्लो में कूड़ा व गंदगी लगातार बढ़ रही है लेकिन समस्या के स्थायी समाधान को लेकर पालिका प्रशासन की कोई कवायद होती यहां नजर नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से नहीं निभा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में पिछले 20 दिन से कूड़ा जगह-जगह जमा हो रहा है। कूड़े के निस्तारण की समस्या को लेकर पालिका प्रशासन के अधिकारियों को गंभीरता दिखानी चाहिए लेकिन अभी तक ऐसी कोई कार्यवाही पालिका प्रशासन की ओर से नहीं की जा रही है। -आशीष पुंडीर, निवासी हरबर्टपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर प्रशासन का काम लोगों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना होता है लेकिन प्रशासन अपने दायित्व को सही ढंग से नहीं निभा रहा है। नगर में 20 दिन से चल रही समस्या के बावजूद पालिका के अधिकारी गली-मोहल्लो में जाकर सही स्थिति का मौका मुआयना तक नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने का कार्य करना चाहिए। -राजकुमार त्यागी, निवासी हरबर्टपुर।
नगर पालिका को कूड़ा निस्तारण के लिए शासन स्तर से एक भूखंड धर्मावाला में आवंटित हुआ था। इस भूखंड पर पालिका प्रशासन को कब्जा लेना था लेकिन इस संबंध में पालिका प्रशासन ने अभी तक रुचि नहीं दिखाई है। पालिका के अधिकारियों को शासन से मिली भूमि पर कब्जे की कार्रवाई करके लोगों को राहत देने का काम करना चाहिए।
-फुरकान अली, निवासी हरबर्टपुर।
नगर पालिका से सटे ग्रामीण इलाकों में भी अब समस्या बढ़ रही है। पालिका की सीमा से सटे कैनाल रोड पर डाला जा रहा कूड़ा ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए मुसीबत बन रहा है। नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि कूड़े की समस्या का शीघ्र समाधान करे। -नवीन खंडेलवाल, हरिपुर।

नगर पालिका के लिए आवंटित भूूखंड पर कब्जे के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा लोगों को भी खुद से गीले कूड़े को निस्तारित करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उधर, शीशमबाड़ा व अन्य निस्तारण केंद्रों से भी लगातार बात की जा रही है। उम्मीद है शीघ्र ही समस्या का कोई न कोई समाधान निकल आएगा। -भगवंत सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरबर्टपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed