{"_id":"69d2caef9d1f71266e0b9a0c","slug":"there-are-complaints-of-lpg-gas-shortage-and-dehradun-news-c-5-1-drn1031-939400-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गैस किल्लत के बीच प्रशासन सख्त, क्यूआरटी ने चार सिलिंडर किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गैस किल्लत के बीच प्रशासन सख्त, क्यूआरटी ने चार सिलिंडर किए जब्त
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) लगातार कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए टीम ने चार घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए, जो नियमों के विरुद्ध उपयोग में लाए जा रहे थे।
जिले में हाल के दिनों में गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने न केवल निगरानी बढ़ाई है, बल्कि आपूर्ति व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के प्रयास तेज किए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, रविवार को लगभग 15,009 घरेलू और 1,972 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की गई। वर्तमान में जिले में 31,654 घरेलू और 4,653 व्यावसायिक सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है।
प्रशासन का कहना है कि घरेलू और व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में एलपीजी सिलिंडर का लोड लगातार बढ़ाया जा रहा है ताकि किल्लत की स्थिति को जल्द नियंत्रित किया जा सके। साथ ही कालाबाजारी और अनियमितताओं पर नजर रखने के लिए नियमित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति विभाग की ओर से कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। रविवार को गैस आपूर्ति से जुड़ी नौ शिकायतें दर्ज हुई हैं, इनका समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है।