{"_id":"65d65182ede0c582b304ae37","slug":"thefts-revealed-within-24-hours-two-arrested-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-355225-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 24 घंटे के भीतर चोरियों का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 24 घंटे के भीतर चोरियों का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने कैनरा बैंक के एटीएम समेत दो दुकानों में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के सामान बरामद कर लिए गए हैं।
बीते सोमवार की रात चोरों ने कैनरा बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया था। डिजिटल लॉकर और रसीद प्रिंटर चोरी कर लिए थे। इसके बाद मुख्य बाजार स्थित भास्कर चुग की गिफ्ट, फोटो और वीडियोग्राफी की दुकान से वीडियो कैमरा और नकदी चोरी की थी। उसी रात चोरों ने पंजाबी कॉलोनी निवासी राजेश डंग की परचून की दुकान का ताला तोड़कर नकदी पार कर दिए थे।। 28 फिटा रोड स्थित आकाशदीप गुप्ता के ग्राहक सेवा केंद्र में भी चोरी का प्रयास किया था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि चोरी का खुलासा करने के लिए चौकी प्रभारी सनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। बीते मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे दो युवकों को बस अड्डा विकासनगर के पास से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान अबूजर निवासी बड़ा रामपुर, थाना सहसपुर और नीतीश राठौर, निवासी ग्राम सालना, थाना जुब्बल, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। उनके पास से 3,208 रुपये की नकदी, एटीएम के पार्ट्स, कैमरा, पर्स, आधरकार्ड, लोहे की रॉड बरामद हुई है।