फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft of offerings: SIT searches Nautiyal's room at BKTC office.

चढ़ावा चोरी: एसआईटी ने बीकेटीसी दफ्तर में नौटियाल के कमरे ली तलाशी

Fri, 31 Jul 2026 02:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Theft of offerings: SIT searches Nautiyal's room at BKTC office.
देहरादून। चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने बृहस्पतिवार को भी देहरादून में जांच पड़ताल की। इस दौरान कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी के कार्यालय में नौटियाल के कमरे की तलाशी ली गई। इसके बाद चढ़ावा चोरी का मामला उठाने वाले भैरव सेना के संदीप खत्री के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन




एसआईटी की मांग पर न्यायालय ने प्रमोद नौटियाल की चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। इसके बाद नौटियाल को एसआईटी ने मंगलवार को जेल से लिया और सबसे पहले बदरीनाथ धाम स्थित बीकेटीसी कार्यालय में उसके कमरे की तलाशी ली। यहां से एसआईटी को कुछ उपहार जिनमें चांदी के सिक्के और नेपाली मुद्रा आदि शामिल थे कब्जे में लिए। इसके बाद उसे बुधवार को देहरादून लाया गया।
विज्ञापन




एसआईटी ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित उसके घर की तलाशी ली जहां से संपत्ति के दस्तावेज व बैंक खाते के कागजात कब्जे में लिए गए। एसआईटी बृहस्पतिवार को भी देहरादून ही थी। इंस्पेक्टर बदरीनाथ कोतवाली महादेव उनियाल के नेतृत्व में एसआईटी ने कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय में उसके कमरे की तलाशी ली। हालांकि, यहां से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed