फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft of goods and cash by cutting the roof of the grocery store

Dehradun News: किराने की दुकान की छत काटकर सामान और नगदी चोरी

Fri, 28 Jul 2023 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Theft of goods and cash by cutting the roof of the grocery store
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोल्हूपानी में चोरों ने एक किराने की दुकान की छत काटकर मंहगी सिगरेट, नगदी, सिक्के व लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने निरीक्षण कर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि कोटडा संतूर नंदा की चौकी के रहने वाले संदीप सिंह ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि नंदा की चौकी वन विभाग के आवासीय परिसर के पास उनकी किराने की दुकान है। 23 जुलाई की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह करीब 10 बजे दुकान पर पहुंचे तो वहां लगे कैमरे टूटे थे और उनका रुख भी दूसरी तरफ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान की छत की टीन कटी हुई थी और सीलिंग टूटी हुई थी। दुकान से महंगी सिगरेट, 8500 रुपये की नगदी, सिक्के व करीब एक लाख रुपये का समान गायब मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed