फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft in Pm narendra modi security guard House in dehradun

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में लगे इंस्पेक्टर के घर चोरी, लाखों रुपये लेकर उड़े बदमाश

Tue, 26 Nov 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Nov 2019 08:36 AM IST
सार

  • देहरादून के बड़ोवाला में हुई वारदात से पूरे इलाके में सनसनी
  • पड़ोस में शादी समारोह में गया हुआ था परिवार
     

विज्ञापन
Theft in Pm narendra modi security guard House in dehradun
चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में शामिल इंस्पेक्टर के बड़ोवाला स्थित आवास से चोरों ने लाखों रुपये का माल चुरा लिया। चोरों ने तीन कमरों के अलमारी के ताले तोड़कर कैश और जेवरात पर हाथ साफ किया। इंस्पेक्टर का परिवार दो घंटे के लिए पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में गया हुआ था। परिवार लौटा तो वारदात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


पटेलनगर के बड़ोवाला निवासी पूर्व सैनिक मनबर सिंह रावत का एक बेटा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में है तो दूसरा सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर है। तीसरा बेटा दुबई में है। जबकि चौथा बेटा देहरादून में एसबीआई बैंक में अधिकारी हैं।
विज्ञापन


रावत के पड़ोस में रहने वाले जोशी परिवार के  यहां रविवार रात को शादी थी। मनबर सिंह रावत घर के गेट पर ताला लगाकर परिवार के साथ रात आठ बजे शादी समारोह में गए हुए थे। करीब दस बजे लौटे तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान के पीछे की दीवार फांदकर चोरों ने चैनल का ताला तोड़ने के साथ दूसरे गेट की जाली काटकर घर में प्रवेश किया। उसके बाद तीन कमरों की अलमारी के ताले तोड़कर चोरों ने कैश और जेवरात पर हाथ साफ किया।

एक अलमारी का तो पल्ला भी गायब

जबकि एक अलमारी का तो पल्ला ही उखाड़ लिया गया। पूर्व सैनिक के घर में चोरी की खबर मिलते ही रात में लोगाें का जमघट लग गया। पटेलनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पीड़ित के बेटे अरुण रावत ने बताया कि चोर घर से पांच हजार रुपये की नगदी के अलावा करीब तीन लाख रुपये के जेवरात ले गए हैं। 

लैपटॉप और मोबाइल नहीं उठाए
चोरों ने घर में रखे लैपटॉप और मोबाइल को उठाने का रिस्क नहीं लिया। अलमारियों के अलावा बेड अथवा दूसरी जगह को चेक नहीं किया। एक खुली अलमारी में एक पर्स भी रखा हुआ था, जिसमें करीब 12 हजार रुपये थे। शायद चोरों की उस पर नजर नहीं पड़ी। 

चौकी स्थापित करने की मांग
भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विनय रावत ने बड़ोवाला में चौकी स्थापित कराने की मांग दोहराई है। उन्हाेंने कहा कि अराजक तत्वाें की सक्रियता के चलते लंबे समय से यह मांग की जा रही है। पूर्व में एसएसपी के अलावा मेयर को भी इस बाबत ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि चौकी के लिए लोग जगह भी उपलब्ध कराने को तैयार हैं। बड़ोवाला में जिस तरह आबादी का विस्तार हो रहा है। ऐसे में चौकी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed