{"_id":"65d25d24e68ae781d80e6795","slug":"the-workshop-of-karanpur-division-of-rajpur-assembly-dehradun-news-c-5-1-drn1030-353012-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थी तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थी तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन
Iराजपुर विधानसभा के कर्णपुर मंडल की कार्यशाला का किया गया आयोजनI
राजपुर विधानसभा के कर्णपुर मंडल की कार्यशाला महानगर कार्यालय में आयोजित की गई। मुख्य वक्ता टिहरी लोकसभा के संपर्क अभियान के संयोजक पूर्व विधायक राजकुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संपर्क अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर बूथ अध्यक्ष तक के कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले एक-एक लाभार्थी से घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र देंगे।
लोकसभा के सह संयोजक और भाजपा महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान ने बताया कि 18 फरवरी से 24 फरवरी तक लोकसभा की 14 विधानसभा के 53 मंडलों में कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विधायक, दर्जाधारी आदि वरिष्ठ अधिकारी कार्यशालाओं में जाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। ताकि कार्यकर्ता अपने बूथ पर लाभार्थियों से संपर्क कर सकें। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, मंडल महामंत्री सौरभ शर्मा, अवधेश तिवारी, संकेत नौटियाल, राजेश, शंकर, सुमन सिह, तारा देवी, देविका रानी, लोचन देवी आदि मौजूद रहे।