फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The workers of the private company working on the Vyasi

Dehradun News: व्यासी परियोजना के श्रमिकों ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

Tue, 12 Mar 2024 11:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:39 AM IST
विज्ञापन
The workers of the private company working on the Vyasi
I- सुरक्षा किट और वेतन वृद्धि की कर रहे मांगमांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कारI
विज्ञापन


व्यासी जल विद्युत परियोजना का कार्य कर रही निजी कंपनी के श्रमिकों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर दिया है। वे सुरक्षा किट न देने और वेतन वृद्धि न होने से नाराज हैं। श्रमिकों ने कहा कि परियोजना में कार्य कर रही निजी कंपनी लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

सोमवार को संविदा श्रमिक संघ उत्तराखंड के बैनर तले श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। श्रमिक संघ के अध्यक्ष नवीन तोमर ने कहा कि परियोजना में कार्य कर रही गोगोल कंपनी श्रमिकों की वेतन वृद्धि नहीं कर रही है। कहा कि सुरक्षा किट आदि भी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। दुर्घटना होने पर श्रमिकों की जान खतरे में पड़ सकती है। कहा कि श्रम अधिनियम के प्रावधानों का भी पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि समस्या के बारे में संबंधित कंपनी के अधिकारियों और उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों को बताया चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। कार्य बहिष्कार करने वाले में यशपाल सिंह, जनक सिंह, संजीव चौहान, राहुल सिंह, विकेश कुमार, सतीश कुमार, दीपक कश्यप, रजनीश चौहान, राजपाल सिंह, प्रीतम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iश्रमिकों को सुरक्षा जूते और सुरक्षा किट उपलब्ध करवा दिए गए है। मांगों के विषय में संबंधित कंपनियों के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
I

Iजितेंद्र तायल, अधिशासी अभियंता, जल विद्युत निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed