फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The work on the approach road to be built by

Dehradun News: बिना एप्रोच के 28 करोड़ का पुल हो जाएगा बेकार

Sun, 26 Nov 2023 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The work on the approach road to be built by
I
विज्ञापन

I

I
I

Iबिना एप्रोच रोड के 28 करोड़ रुपये का पुल हो जाएगा बेकारI

पड़ोसी राज्य हिमाचल को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित नावघाट नामक स्थान पर बन रहे पुल (आरसीसी ब्रिज) का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। उत्तराखंड की ओर से बनने वाली एप्रोच रोड का काम भी शुरू हो गया है, लेकिन हिमाचल की ओर की एप्रोच रोड का कुछ अता पता नहीं है।

एप्रोच के लिए निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। यदि एप्रोच नहीं बनी तो 28 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल बेकार हो जाएगा। कार्यदायी संस्था एसोसिएट इंजीनियर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार जैन ने बताया कि उत्तराखंड की ओर से 318 मीटर की एप्रोच बननी है। जिसका कार्य हफ्तेभर में पूरा हो जाएगा। हिमाचल की ओर से करीब 600 मीटर एप्रोच रोड बननी है। जिसे लेकर अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन




निगरानी की जिम्मेदारी केंद्रीय एजेंसी ब्रिज एंड रूफ प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। आरसीसी ब्रिज की लंबाई 540 मीटर है। नक्शा आईआईटी मुंबई से अप्रूव्ड है। पुल की चौड़ाई 12 मीटर रखी गई है। जून 2021 में पुल का निर्माण शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल हिमाचल के गिरीपार क्षेत्र के दर्जनों गांवों की आबादी को सीधे विकासनगर से जोड़ेगा। अभी लोग वाया पांवटा साहिब और डाकपत्थर होते हुए लंबा सफर करते हैं। शार्टकट के चक्कर में कुछ लोग नदी को पार करते हैं, जिसमें जोखिम भी रहता है। संवाद



I
I

Iविकासनगर जल्दी पहुंचने के लिए अभी लोगों को नदी पार करनी पड़ती है। जिसमें हमेशा खतरा रहता है। पुल का निर्माण जल्द पूरा किया जाना चाहिए। - पुष्पा देवी, स्थानीय निवासी
I

I
I

I
I

Iगिरीपार क्षेत्र का मुख्य बाजार विकासनगर है। पुल का निर्माण होने से लोगों की आवाजाही आसान होगी। नदी पार करने में हमेशा जोखिम रहता है। सामान और कपड़े भी भीग जाते हैं। - जसवीर सिंह, स्थानीय निवासी
I

I
I

I
I

Iमुझे अक्सर काम के सिलसिले में विकासनगर आना होता है। मेरी तरह ही अधिकांश लोग बाइक से नदी पार करते हैं। कई बार बाइक खराब हो जाती है। जूते और कपड़े भीग जाते हैं। - कालूराम, स्थानीय निवासीI






Iपुल निर्माण के लिए बजट उत्तराखंड सरकार ने दिया है। हिमाचल सरकार से एनओसी ली गई थी। एप्रोच रोड के लिए भूमि अधिग्रहण करना हिमाचल सरकार की जिम्मेदारी है। - मुन्ना सिंह चौहान, विधायक विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed