{"_id":"64ceaca0d6209c243b098eb4","slug":"the-work-of-new-commission-market-will-start-soon-dehradun-news-c-5-drn1037-216684-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जल्द शुरू होगा नए आढ़त बाजार का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जल्द शुरू होगा नए आढ़त बाजार का काम
विज्ञापन
नए आढ़त बाजार के निर्माण और सहारनपुर चौक से तहसील चौक तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। डीएम सोनिका ने एक महीने में नए आढ़त बाजार की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। निर्माण स्थल की चाहरदीवारी की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। डीएम ने कहा, स्थल की जल्द सफाई कराने के बाद निर्माण शुरू कराया जाए। अन्य कई प्रोजेक्ट के लिए भी डीएम ने अधिकारियों को तय समय सीमा पर कार्य करने को कहा।
डीएम ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और देहरादून-मसूरी विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा, आढ़त बाजार शिफ्ट करने की तैयारी जल्द से जल्द शुरू की जाए। इसके लिए एक महीने में डीपीआर तैयार कर ली जाए। ताकि, निर्माण स्थल पर जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाए। उन्होंने सहारनपुर चौक से तहसील चौक तक मार्ग के चौड़ीकरण के लिए मानकों के आधार पर डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।
साथ ही तहसील चौक से सहारनपुर चौक तक बिजली के खंभों को हटाने का काम भी जल्द शुरू कराने को कहा। डीएम ने कहा, आढ़त बाजार के लिए चयनित भूमि पर सफाई कर लेआउट जल्द तैयार करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से आगे आकर सारे काम की निगरानी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा समेत लोनिवि और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
मॉडल बनेगी आढ़त मंडी
आढ़त बाजार के लिए टेक्निकल बिड छूटने के बाद दो कंपनियों को चयनित किया गया है। इनमें से को ठेका देकर काम शुरू कराया जाएगा। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि निर्माण कार्य इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। चाहरदीवारी बनाने के साथ ही नए आढ़त बाजार को मॉडल आढ़त मंडी बनाया जाएगा। इसमें सभी प्रकार की सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इस के आधार पर अन्य मंडियों को विकसित किया जाएगा। इसमें फसाड से सौंदर्यीकरण का काम होगा।
--
15 अगस्त की तैयारी, डीएम ने किया परेड मैदान का निरीक्षण
परेड ग्राउंड में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को डीएम सोनिका ने अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्थायी निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बरसात में यहां आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था भी समय से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पानी और बिजली की आपूर्ति के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्था करने को कहा।