{"_id":"64cfeb292a2541319801a644","slug":"the-work-of-constructing-a-new-line-in-place-of-the-power-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-217971-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आपदा से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन बनाने का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आपदा से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन बनाने का काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने रात दिन काम करके तैयार की बीस किलोमीटर लंबी लाइन
टेस्टिंग के बाद आज लाइन चालू होने की उम्मीद
आपदा से क्षतिग्रस्त हुई बिजली की लाइन के स्थान पर नई लाइन बनाने के काम को रविवार की देर शाम तक पूरा कर लिया गया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का दावा है कि सोमवार की सुबह लाइन की टेस्टिंग के बाद उसे चालू करा लिया जाएगा।
एक सप्ताह पहले साहिया क्षेत्र में आई आपदा व भूस्खलन के कारण सिली व शैली खत के लगभग 50 गांवों को बिजली की आपूर्ति देने वाली मेन लाइन के कई पोल गिर गए थे। नुकसान से बचाव के लिए ऊर्जा निगम ने कई स्थानों से ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरणों को भी हटा लिया था। नुकसान अधिक होने के कारण निगम ने क्षेत्र की पुरानी लाइन के स्थान पर नई लाइन बनाने का काम शुरू किया था जिसके लिए आठ दिन का समय लगने की बात निगम ने कही थी।
कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत कर करीब बीस किमी की लंबी लाइन बनाने का काम सात दिनों के अंदर पूरा कर लिया है। निगम के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि लाइन व इससे संबंधित सभी उपकरणों को लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। अब सिर्फ लाइन की टेस्टिंग का काम बचा हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह टेस्टिंग के काम को पूरा करके लाइन को चालू करा लिया जाएगा। उधर पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बिजली का संकट झेल रहे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।