फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The woman raised an alarm... the crowd beat up the young man

Dehradun News: महिला ने शोर मचाया... और भीड़ ने युवक को पीट दिया

Sat, 10 May 2025 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 10 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The woman raised an alarm... the crowd beat up the young man

विज्ञापन
उप जिला अस्पताल में एक महिला ने युवक पर चेक झपटने का आरोप लगाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद भीड़ ने युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा। स्वास्थ्यकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से युवक की जान बचाई। युवक के चौकी पहुंचने पर मामला आपसी विवाद का निकला।



शुक्रवार सुबह करीब 11.20 बजे पर एक महिला उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची। अचानक महिला ने एक युवक पर चेन छीनने का आरोप लगाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला को शोर मचाते देख अस्पताल परिसर में मौजूद लोग युवक की तरफ दौड़े।
विज्ञापन




युवक घबराकर अस्पताल परिसर से बाहर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर अस्पताल के बाहर से युवक काे पकड़ लिया। लोग युवक को पीटते हुए अस्पताल तक ले आए। युवक बार-बार बोलता रहा कि उसने चेन नहीं झपटी है। लेकिन, लोग युवक को लगातार पीटते रहे। पिटाई से युवक की बुरी हालत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कुछ स्वास्थ्यकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने हिम्मत जुटाकर युवक को लोगों के चंगुल से छुड़वाया। लेकिन, लोग युवक को स्वयं ही सबक सिखाने पर उतारू थे। स्वास्थ्यकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने युवक को चिकित्सा प्रमाण पत्र कक्ष के भीतर बंद कर दिया और बाहर कर्मचारी खड़े हो गए। लोग बार-बार युवक को उनके हवाले करने के लिए कह रहे थे। कर्मचारियों की सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची।



दोनों पुलिसकर्मियों ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया वह अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने आया था। उसने पुलिसकर्मियों को पर्चा भी दिखाया। बताया कि महिला का उसके साथ विवाद हुआ था। लेकिन, लोगो और पुलिसकर्मियों ने युवक का विश्वास नहीं किया।

पुलिस युवक को चौकी ले जाने लगी तो लोगों ने ट्रॉमा सेंटर के बाहर भी उसे घेर लिया। इस दौरान महिला भी युवक पर फिर से चोरी का आरोप लगाते हुए उसे धमकाने लगी। पुलिसकर्मियों ने युवक को किसी तरह अस्पताल से बाहर निकाला।



सीओ, विकासनगर भाष्कर लाल शाह ने बताया कि युवक को चौकी ले जाकर पूछताछ की गई। युवक ने पुलिस को बताया कि महिला का बेटा एक युवती को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी।


तब से महिला और युवक के बीच विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला से चेन झपटने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, सीओ ने लोगों से भी बिना जानकारी के कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की। कहा कि इस तरह मामला सामने आने पर पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed