{"_id":"631647516c67cd3f5617b154","slug":"the-woman-going-to-the-factory-was-trampled-by-the-container-died-vikas-nagar-news-drn421925681","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग: तेज रफ्तार कंटेनर ने फैक्ट्री जा रही महिला को रौंदा, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग: तेज रफ्तार कंटेनर ने फैक्ट्री जा रही महिला को रौंदा, उपचार के दौरान हुई मौत
Tue, 06 Sep 2022 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 07:16 PM IST
सार
सूचना पर उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस कीमदद से गंभीर रूप से घायल महिला को झाझरा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मिलन चौक पर तेज रफ्तार कंटेनर ने फैक्ट्री जा रही महिला को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की निवासी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंजू देेवी (26) पत्नी अवनीश निवासी मिलन चौक सेलाकुई फार्मासिटी स्थित एक कंपनी में काम करती थी। सोमवार की सुबह 8:05 बजे वह पैदल अपने कमरे से कंपनी की ओर जा रही थी। मिलन चौक के निकट पीछे से आ रहे कंटेनर ने महिला को रौंद दिया।
विज्ञापन
सूचना पर उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस कीमदद से गंभीर रूप से घायल महिला को झाझरा स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सेलाकुई प्रदीप रावत ने बताया कि महिला के पति मूल रूप से सहालीपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उसके तीन बच्चे हैं। कंटेनर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।