{"_id":"685b0113d34d0938f6052ca4","slug":"the-weather-was-pleasant-throughout-the-day-due-to-the-morning-rain-dehradun-news-c-5-1-drn1031-723604-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सुबह की बारिश से दिनभर सुहाना रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सुबह की बारिश से दिनभर सुहाना रहा मौसम
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह हुई तेज दौर की बारिश से दिनभर मौसम सुहाना रहा। जबकि, तापमान भी सामान्य रहा। हालांकि, रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मंगलवार सुबह शुरू हुई तेज दौर की बारिश के बाद कुछ देर के लिए धूप खिली तो गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, कुछ ही देर में बादल छा गए और मौसम सुहाना हो गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल अन्य इलाकों का भी रहा। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में दिन के समय अधिक बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
आज (बुधवार) के मौसम की बात करें तो दून में बादल छाए रहेंगे। साथ ही कुछ दौर की तेज बारिश होने के भी आसार हैं। जबकि, अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।