{"_id":"67043e694157753b2e00f304","slug":"the-waiting-list-in-trains-going-towards-bihar-and-eastern-dehradun-news-c-5-1-drn1030-520051-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून से जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल, अतिरिक्त ट्रेन चलाने का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून से जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल, अतिरिक्त ट्रेन चलाने का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iकुंभ एक्सप्रेस, गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस और बनारस जनता एक्सप्रेस में 100 पार हुई वेटिंगI
त्योहारी सीजन में देहरादून से जाने-आने वाली अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 पार हो गई है। यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे ने एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। मुरादाबाद मंडल की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को दीपावली से पहले स्वीकृत मिल सकती है। ये ट्रेन ऋषिकेश के योगनगरी रेलवे स्टेशन से लखनऊ या उससे आगे के लिए चलेगी।
शारदीय नवरात्र के साथ ही देशभर में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इन दिनों देवी पूजन हो रहा है। इसके बाद दशहरा फिर दीपावली, भाईदूज और छठ पूजा के कारण बसों-ट्रेनों में यात्रियों का खासा दबाव है। खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं।
देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली 12370 कुंभ एक्सप्रेस में 28 अक्तूबर की स्लीपर की वेटिंग 158 पार हो गई है। इसी तरह बाकी दिनों में भी 100 से अधिक वेटिंग चल रही है। एसी कोच में भी सीटें खाली नहीं हैं। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली 15006 गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस के भी यही हाल हैं। इस ट्रेन में भी पूरे नवंबर सीटें फुल हो चुकी हैं। कमोबेश यही हाल बनारस जनता एक्सप्रेस के भी हैं।
विज्ञापन
I
I
Iरेल का सफर अन्य माध्यमों के मुकाबले बहुत सस्ता और आरामदायक रहता है। इसलिए यात्रियों का ज्यादा दबाव रहता है। इस समय कई त्योहार हैं इसलिए ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। यात्रियों के दबाव को देखते हुए एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इस ट्रेन को लखनऊ या उससे आगे के लिए चलाया जा सकता है। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद मंडलI