फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The villagers should be allotted the wood for forgiveness soon

Dehradun News: ग्रामीणों को शीघ्र आवंटित की जाए माफी की लकड़ी

Tue, 01 Apr 2025 07:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
The villagers should be allotted the wood for forgiveness soon
- वन पंचायत सरपंच संगठन ने डीएफओ को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। वन पंचायत सरपंच संगठन के पदाधिकारियों ने चकराता वन प्रभाग के डीएफओ से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने जौनसार बावर के ग्रामीणों को हक हकूक के तहत मिलने वाली माफी की लकड़ी का आवंटन शीघ्र कराए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक पत्र भी डीएफओ को सौंपा।
वन पंचायत संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने चकराता वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वन प्रभाग के क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों को हक हकूक के तहत घरेलू उपयोग के लिए माफी की लकड़ी प्रदान की जाती रही है। बताया कि पिछले तीन साल से ग्रामीणों को लकड़ी का आवंटन नहीं किया गया है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग को रुकी हुई आवंटन प्रक्रिया को प्रारंभ करते हुए ग्रामीणों को राहत देने का कार्य करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक पत्र भी डीएफओ को सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह तोमर, यशपाल सिंह राठौड़, भरत सिंह राणा, अमित चौहान, दिनेश रावत, चरण सिंह चौहान, दिनेश चौहान शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बताया कि वन प्रभाग के डीएफओ ने उन्हें इस मामले में शीघ्र कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed