{"_id":"65eff0e35dfe36de2803a05e","slug":"the-villagers-of-misras-patti-of-sahaspur-assembly-have-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-369238-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मिसरास पट्टी के ग्रामीण चुनाव बहिष्कार पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मिसरास पट्टी के ग्रामीण चुनाव बहिष्कार पर अड़े
विज्ञापन
I- अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात
I
I- वर्ष 2019 में भी किया था चुनाव का बहिष्कारI
सड़क का निर्माण न होने पर सहसपुर विधानसभा के मिसरास पट्टी के ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। सोमवार को पंचायत घर में अधिकारियों के साथ हुई वार्ता बेनतीजा निकाली। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क नहींं बनी तो वे चुनाव में मतदान न कर विरोध दर्ज कराएंगे।
कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की बात कही थी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को गांव जाकर ग्रामीणों से वार्ता करने के निर्देश दिए थे। ग्राम प्रधान दीवान सिंह पुंडीर ने बताया कि वर्ष 2004 से ग्रामीण गांव को सड़क की सुविधा से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन राजधानी क्षेत्र से सटा होने के बावजूद गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सका है। उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर 2019 में भी चुनाव का बहिष्कार किया था, बावजूद सड़क नहीं बनी। हर बार शासन प्रशासन से आश्वासन ही मिलते हैं। कहा कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत भटोली, थान गांव, भारापुर, मसराज, पट्टी, कोढडा, बकारना आदि गांव आते हैं। सभी ने इस बार भी चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर स्मृता परमार ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण को लेकर शासन स्तर पर चल रही प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्हाेंने बताया कि सर्वे होना शेष है। इस मौके पर रेंज अधिकारी जितेंद्र गुसाईं, रोहित पंवार, विनीत शर्मा, भूपेश गुसाईं आदि मौजूद रहे।